औरंगाबाद, अगस्त 21 -- अंबा, संवाद सूत्र। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने जिला कमेटी एवं कार्यसमिति की घोषणा की है। जारी सूची में कुटुंबा प्रखंड के संडा पंचायत अंतर्गत डिहरी निवासी रामानुज सिंह को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान और कुटुंबा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि रामानुज सिंह पार्टी से जुड़े एक सक्रिय कार्यकर्ता हैं। बधाई देने वालों में डॉ. अरुण कुमार वर्मा, सुजीत कुमार सिंह, बलराम यादव, पप्पू यादव, पंकज कुमार सिंह, अभय पासवान, प्रेम कुमार सिंह, विजय प्रसाद निराला, सोनू पासवान, अरविंद कुमार सिंह, अशोक सिंह, अजीत कुमार, सूरज सिंह और रामबदन पासवान आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...