नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने वंदे मातरम, उत्तर प्रदेश में एसआईआर और दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का वंदे मातरम से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा वंदे मातरम पर चर्चा कराकर अन्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। पार्टी मुख्यालय पर सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान आप नेता संजय सिंह ने भाजपा पर देश को धोखा देने और बांटने का आरोप लगाया। इंडिगो संकट पर आप नेता ने कहा कि इस कंपनी ने भाजपा को 31 करोड़ रुपये चंदा दिया है। चंदे का पूरा रिकॉर्ड सामने आ गया है। ऐसे में इंडिगो के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक बड़े कॉरपोरेट घराने की नजर इंडिगो पर है और उसने इसके प्रशिक्षण संस्...