रांची, नवम्बर 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का बैल राग सिर्फ सस्ती राजनीतिक नौटंकी है, जिसका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। वे बैल और किसान की दुहाई दे रहे हैं, लेकिन किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को वे जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं। राज्य सरकार ने किसानों को ऋण माफी दी है और कृषि क्षेत्र को लगातार मजबूत किया है। बैल गांव की पहचान है और गांव के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू ने जिस पूर्व मुख्यमंत्री को अपमानित करने का आरोप लगाया है, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि हेमंत सोरेन सरकार जनता के जनादेश से बनी है और जनता के लिए काम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.