रुडकी, सितम्बर 19 -- अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज ने राकेश गिरी को भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष जताया है। उन्होंने शुक्रवार को सिविल अस्पताल परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर राकेश गिरी का स्वागत किया। गोस्वामी समाज की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने गोस्वामी समाज के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा की ओर से समाज के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि भाजपा गरीब बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने और निर्धन महिलाओं तक रोजगार पहुंचाने का बड़ा काम कर रही है। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दयानंद गिरी, अर्जुन गिरी, प्रेम गिरी, नरेश पुरी, दयानंद गिरी, अनुज गोस्वामी, धीरज गिरी, संदीप पुरी, डॉ. रविंद्र गिरी, डॉ राधे गिरी, संजीव गोस्वामी, विक...