चाईबासा, अक्टूबर 30 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा के कोल्हान बंद को पूरी तरह से बेअसर बताया है। झामुमो के प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कि बंद को आम जनता का समर्थन नहीं मिला। भाजपा के चाल और चरित्र को जनता ने नकारा दिया है। भाजपा के दबाव में चाईबासा सदर बाजार और चक्रधरपुर के शहरी क्षेत्र को छोड़कर जिला के अन्य हिस्सों में दुकानें आम दिनों की तरह खुले रही, जनजीवन सामान्य रहा। सड़कों में यातायात सामान्य रहा। चाईबासा से चलने वाले यात्री वाहनों आम दिनों की तरह ही बेरोकटोक चलते रहे। लागुरी ने कहा कि भाजपा कोल्हान के शांत वातावरण में ज़हर घोल कर कोल्हान की शांति को भंग करना चाहता है। नो इंट्री को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान भाजपा के लोगों ने ही एक सोची समझी साजिश के तहत पत्थरबाजी कर हिंसा फैलाने का काम किया। हिंसा की साजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.