रुडकी, अगस्त 22 -- गैरसैंण में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए अमर्यादित व्यवहार और लोकतांत्रिक मूल्यों की लगातार अवहेलना के विरोध में शुक्रवार को भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ चंद्रशेखर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों और गैरजिम्मेदाराना आचरण के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की। कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल सत्ता पाने की लालसा और अवसरवादिता तक सीमित है। जनता की समस्याओं और प्रदेश के विकास से उनका कोई सरोकार नहीं है। जिला प्रभारी दान सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है। मगर कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्...