रांची, सितम्बर 6 -- रांची, हिंदुस्तान ब्यूरो। झामुमो महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा महिला सुरक्षा के मुद्दे पर लगाए गए आरोपों को चुनावी प्रोपेगेंडा बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को झारखंड में महिला सुरक्षा पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। पांडेय ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्य, जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध और बलात्कार की घटनाएं सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्रीय महिला आयोग की रिपोर्ट का हवाला भाजपा दे रही है, उसी आयोग ने केंद्र सरकार को भी महिला सुरक्षा के मामले में विफल बताया है। विनोद पांडेय ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए उठाए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.