लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा विश्वासघात का दूसरा नाम है। वह झूठे वादे करती है। भाजपा अपने संगी-साथियों को फायदा पहुंचाने के चक्कर में काशी की दाल मंडी में हर घर-दुकानदार को दल रही है। उन्होंने कहा है कि भाजपा किसी के साथ न्याय नहीं कर सकती है, सब कुछ बर्बाद करने पर तुली है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा दुकानदारों पर अत्याचार कर रही है। उसकी गलत नीतियों से किसान, नौजवान, महिलाएं सब परेशान हैं। ये जुल्म और अत्याचार जनता अब और नहीं सहेगी। भाजपा पैसों को छोड़कर किसी की सगी नहीं है। सत्ता भी भाजपाइयों को सिर्फ पैसे कमाने के लिए ही चाहिए। भाजपा जाए तो हर इंसान चैन पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.