हरदोई, मई 13 -- हरदोई। बुद्ध पूर्णिमा पर भाजपाजिला कार्यालय बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के साथ पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी शिक्षाओं को स्मरण करते हुए की गई। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने उस काल की सामाजिक कुरीतियों का विरोध किया, परंतु वेदों और उपनिषदों की दार्शनिक गहराई को भी उन्होंने अपने दृष्टिकोण में समाहित किया। उनके विचारों का प्रभाव न केवल भारत में, बल्कि विश्वभर में देखने को मिलता है। जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, मंडल प्रभारी सुभाष पांडे, सह मीडिया प्रभारी सत्यम शुक्ल, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, हरदोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.