पलामू, दिसम्बर 29 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को वीर बाल दिवस सह पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती महोत्सव के तहत काव्य गोष्ठी किया गया। मंचासिन अतिथियों ने वीर बालक फतेह सिंह एवं जोरावर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। भाजपा के जिला महामंत्री ज्योति पांडेय की अध्यक्षता और जिला मंत्री सोमेश सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में काव्यपाठ कवि हरिवंश प्रभात, रविशंकर पांडेय, एमजे अजहर, राजीव द्विवेदी, अंजनी कुमार दुबे, मनीष मिश्र नन्दन, अमन चक्र, शीला श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, सृष्टि कुमारी आदि ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि वीर बाल दिवस पर गुर...