जमशेदपुर, दिसम्बर 18 -- भाजपा जिला कार्यालय पर कांग्रेस द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। हालांकि भाजपा के विरोध के जमकर हुआ बवाल हुआ। कांग्रेसियों ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए। इसके जवाब में भाजपाई भी नारेबाजी करने लगे। इस वजह से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। जमकर नारेबाजी हुई। पुलिस ने बीच में बैरीकेडिंग कर रखी थी। पुलिस दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग करने की कोशिश में जुटी थी। दूसरी ओर कांग्रेसियों का आरोप है कि उनके झंडे फाड़ दिए गए। हालांकि दोनों पक्ष के कुछ नेताओं के हस्तक्षे पी की वजह से विरोध प्रदर्शन हिंसक झलक में तब्दील होने से रह गया। दरअसल कांग्रेस ने इस प्रदर्शन की घोषणा पहले से कर रखी थी इसकी वजह से पुलिस ने कांग्रेसियों के आने के पहले वहां पर बैरिकेडिंग कर दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान...