प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सुभाष चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने नेशनल हेराल्ड मामले को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर अदालत की ओर से संज्ञान न लिया जाना सत्य की जीत है और इससे गांधी परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार सिद्ध होते हैं। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ने लगे। मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फु...