मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- मुरादाबाद। केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कांग्रेसियों द्वारा प्रस्तावित भाजपा कार्यालय के घेराव से पहले ही पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसियों व पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। शहर के कोठीवाल नगर स्थित जिला कांग्रेस के कैंप कार्यालय से जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय की ओर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक दिया। वहीं दूसरी ओर भूड़ा चौराहा स्थित महानगर कांग्रेस कैंप कार्यालय से महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम उर्फ बंटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय घेराव के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने ...