बिहारशरीफ, अप्रैल 14 -- भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर दिया गया बल फोटो 14हिलसा02-हिलसा में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मंजय कुमार चंद्रवंशी व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर में सोमवार को भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसकी अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मंजय कुमार चंद्रवंशी ने की। इसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री रविराज ने कहा कि लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराएं। पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करने और जनाधार को बढ़ाने की बात कही। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा भरा गया। इससे पहले कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके विचारों पर चलने का स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.