गढ़वा, मार्च 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। चिनिया-रंका मार्ग पर तहले गांव के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल योगेंद्र प्रसाद को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में उसे इलाज के लिए लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल योगेंद्र बरावाडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पति हैं। वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि योगेंद्र सिगसिगा से चिनिया कुछ काम से जा रहे था। उसी बीच अज्ञात अपराधियों ने योगेंद्र पर फायरिंग कर दी। उससे गोली उनके पीठ पर लगी। उधर योगेंद्र ने बताया कि यह घटना राजनीतिक षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि पंचायत में योजना को लेकर उनका कुछ लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.