नोएडा, मई 23 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मठ, मंदिर और तालाब पर सफाई अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा बिसरख में शिव मंदिर और अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। अभिषेक शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा मंदिर, मठ और नदी के घाटों पर स्वच्छता, पूजा अर्चना और श्रद्धा के साथ रानी अहिल्याबाई होल्कर के धार्मिक आचरण, न्यायप्रिय नेतृत्व और जनसेवा को समर्पित जीवन दर्शन पर विचार को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। रानी अहिल्याबाई का नारी सशक्तिकरण, धर्मनिष्ठा एवं लोककल्याण के प्रति समर्पण आज भी हमें समाज सेवा की प्रेरणा देता है। यह कार्यक्रम 31 मई तक जारी रहेगा। इस मौके पर मुकेश चौहान, सतेंद्र नागर, वीरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.