चम्पावत, दिसम्बर 25 -- लोहाघाट। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी बाजपेयी की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने स्व. बाजपेयी को भारतीय राजनीति का शिखर पुरुष और ओजस्वी वक्ता बताया। कहा कि जन नेता और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने और देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री निर्मल माहरा, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद पांडेय, राजू गड़कोटी, ललित मोहन खोलिया, गौरव पांडेय, नरेश फर्त्याल, योगेश मेहता, सोनू चौबे, दीपक जोशी, दीपक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.