भागलपुर, सितम्बर 19 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सन्हौला भाजपा मंडल कार्यालय में बड़े धूमधाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ईं. श्रीकांत के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के सामने केक काटकर जन्मदिन की बधाई देते हुए भगवान से उनकी दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर ईं. श्रीकांत ने सभी भाजपा कार्यकर्त्ताओ को अंग वस्त्र और बैग देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...