विकासनगर, अप्रैल 6 -- पछुवादून में रविवार को भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष से लेकर विधायकों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। विकासनगर शहर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग ने कहा कि विश्व की सबसे बड़े राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व का पल है। केंद्र और प्रदेश में सत्ताधारी दल होने के कारण कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर भाजपा का ध्वज फहराया। सहसपुर विधान सभा के शिवालिक मंडल कार्यकर्ताओं ने धर्मावाला में स्थापना दिवस मनाया। धर्मावाला चौक पर एकत्रित हुए कार्यकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.