हापुड़, मई 12 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम का आयोजन नगर के आंबेडकर भवन में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन शैली पर चर्चा की। भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री पिंकी त्यागी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भगवान बुद्ध के विचारों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। पिंकी त्यागी ने कहा कि भगवान बुद्ध ने अहिंसा, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया, जो आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है। भाजपा कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन और उनके सामाजिक सुधारों पर विस्तृत चर्चा की। भीम राव उत्थान समिति के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.