रामगढ़, अगस्त 12 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गिद्दी ए में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा गिद्दी दुर्गा मंडप से निकल कर गिद्दी अस्पताल चौक पहुंचा। जहां अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद और डॉ भीमराव ऑबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारा लगा कर राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया इस यात्रा के साथ प्रखंड अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया। इस दौरान प्रत्येक घर और दुकान में तिरंगा लगाया जाएगा। इस तिरंगा यात्रा में प्रभारी मुरारी सिंह, सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पांडेय, राजू रंजन तिवारी, बसंत प्रजापति, वकील महतो, करुण सिंह, गुंजन साव, बृजकिशोर पाठक, राजदीप प्रसाद, नारायण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.