दरभंगा, दिसम्बर 16 -- दरभंगा। पूर्व मंत्री सह नगर विधायक संजय सरावगी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सोमवार को दरभंगा टावर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी में जमकर आतिशबाजी की। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मौके पर पूर्व कोषाध्यक्ष श्याम पंसारी, दरभंगा चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान सचिव सुशील जैन, मदन झा, प्रदीप गुप्ता, उदय कुमार शर्मा, दुर्गेश पटेल, अरुण शर्मा, विजय कुमार साहू, अनुराग कुमार आदि थे। उधर, मां श्यामा मन्दिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष प्रो. जयशंकर झा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संजय सरावगी दरभंगा के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहे हैं। वे सरलता, सहजता व मृदुभाषिता के प्रतीक हैं। शिक्षाविद डॉ. मित्रनाथ झा ने कहा कि संजय सरावगी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। न्यासी सदस्य डॉ. संतोष पासवान ने भी बधाई दी। शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.