रुडकी, जनवरी 6 -- लंढौरा में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका कर गुस्से का इजहार किया। मंगलवार शाम को लंढौरा मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता लंढौरा बस अड्डे पर एकत्र हुए। इसदौरान भीम सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रही है। कहा कि अंकिता भंडारी के मामले में दोषियों को कोर्ट पहले ही सजा सुना चुका है। कांग्रेस पार्टी झूठे आरोप लगा कर राजनीतिक फायदा लेने का प्रयास कर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.