गढ़वा, फरवरी 15 -- फोटो संख्या प्रताप दो: भाजपा समर्थित उम्मीदवार कंचन जायसवाल के पक्ष में जनसंपर्क करते भाजपा कार्यकर्ता गढ़वा। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में रविवार को मेन रोड में जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यवसायियों के बीच नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कंचन जायसवाल को समर्थन देने की अपील की। मौके पर बिनोद जायसवाल उर्फ नेता जी ने कहा कि जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। चुनाव जीतने के बाद वर्षों से बंद पड़ा नगर परिषद क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्य ठप हो चुका है। नाली, सड़क, सुरक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में काम होगा। शहर में स्वच्छ वातावरण का माहौल तैयार किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, डॉ. लाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.