पाकुड़, अगस्त 16 -- पाकुड़। प्रतिनिधि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा-पुंज, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने अटल चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि आज अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा को खड़ा किया। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा। सबसे अधिक सर्वमान्य नेता कोई था तो वो अटल जी थे। वो भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उनके कुशल नेतृत्व का नतीजा ही है कि आज हम सब यहां हैं। उन्होंने जो राह हमें दिखाई, हम उसे लेकर आगे बढ़ रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व सबसे अलग था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.