आजमगढ़, जुलाई 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल परिसर में शनिवार को दूसरे दिन भी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उनके समर्थन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह भी पहुंचे। इसके बाद सीएमओ ने मामले का संज्ञान लिया। पांच सदस्यीय टीम गठित कर आरोपों की जांच कराने का आश्वासन दिया। भाजपा युवा मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य विनीत सिंह रिशू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी मंडलीय अस्पताल में गेट के सामने धरना दिया था। शनिवार को भी दर्जनभर कार्याकर्ताओ के साथ भाजपा के नेता पहुंचे थे। एसआईसी पर भ्रष्टाचार और अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उनकी अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक हुई। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई थी। भाजपा के पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.