रांची, अक्टूबर 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की ओर से झारखंड सरकार पर लगाए गए आदिवासी विरोधी होने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दुष्प्रचार कर रही है। चाईबासा अस्पताल की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके भाजपा की नेत्री स्वास्थ्य मंत्री पर गलत टिप्पणी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना देर किए दोषियों को निलंबित किया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। भाजपा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर भी केवल राजनीति कर रही है और स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहे सुधारों से ध्यान भटकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह याद रखना च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.