जामताड़ा, अक्टूबर 12 -- भाजपा करेगी आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन,जामताड़ा व नाला विस में सम्मेलन की तैयारी आरंभ जामताड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा जामताड़ा जिला कमेटी के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 13 अक्टूबर (सोमवार) सुबह 10:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय, जामताड़ा में जामताड़ा विधानसभा आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 15 अक्टूबर (बुधवार) दोपहर 1:30 बजे नाला मुकुंदडीह मोड़ (मैरेज हॉल) में नाला विधानसभा के लिए आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों विस में सम्मेलन की तैयारी आरंभ हो गई है। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण व संयोजक सह महामंत्री दिलीप कुमार हेंब्रम ने संयुक्त रूप से दी। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफ...