जहानाबाद, मार्च 21 -- किंजर, एक संवाददाता। करपी उतरी मण्डल अध्यक्ष भरत कुमार यादव द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में मण्डल कमिटी का विस्तार किया गया। मंडल उपाध्यक्ष अमलेश कुमार शर्मा, नीतीश सिंह, गौतम कुमार, रणधीर पासवान, लक्ष्मी देवी और रितेश कौशिक को बनाया गया। महामंत्री दीपक चंदन और अनिल गुप्ता बने। मंत्री नागवती देवी, प्रिया देवी रविरंजन मिश्रा, पूनम देवी, गुड्डू चंद्रवंशी और गौतम सोनी को बनाया गया। कोषाध्यक्ष सुनीता देवी को बनाया गया। इस घोषणा के पश्चात जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने सभी नव मनोनित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ करपी उतरी मण्डल में काम करेंगे और करपी उतरी मण्डल में भाजपा को मजबूत और सशक्त बनाएंगे।

हिंदी ह...