औरंगाबाद, अगस्त 19 -- हसपुरा प्रखंड के गवसपुर गांव के नंदन यादव को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार ने जिले के कई समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, जिनमें नंदन यादव भी शामिल हैं। नियुक्ति पर हसपुरा उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। मंत्री अनिल आर्य और उत्तरी मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि वह एक समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो संगठन के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.