शामली, मई 31 -- भाजपा एवं व्यापार मंडल द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज के मैदान में शोर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र एवं कस्बे के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।शोर्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल एवं भाजपा नेता अनिल चौहान, शिवेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।जिसके बाद शोर्य तिरंगा यात्रा के संयोजक के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए मेरठ करनाल हाईवे व चंदनपुरी के बाद बस स्टैंड पर समापन किया। शुक्रवार को भाजपा एवं व्यापार मंडल द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन बस स्टैंड पर राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज के मैदान में किया गया।जिसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल एवं भाजपा नेता अनिल चौहान...