लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर में फार्म-7 भरकर मुस्लिमों का वोट कटवाए जाने पर भाजपा के साथ चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया। उन्होंने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर उसके अधिकारी साजिश नहीं रोक पा रहे हैं, तो उन्हें अपने भवन पर भाजपा का झंडा लगा लेना चाहिए। प्रदेश भर में एक करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम काटने की साजिश है। वह मंगलवार को सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठा आईएएस बीएलओ को धमका रहा अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने स्वयं फार्म-7 छपवाकर भेजे हैं और बीएलओ से इसे जबरिया जमा कराया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठकर एक आईएएस बीएलओ को धमका रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एक-एक नाम से 100-100 फार्...