आरा, मई 15 -- आरा। भाजपा आरा नगर के दक्षिणी मंडल की नई मंडल कमिटी की घोषणा गुरुवार को मंडल अध्यक्ष हैप्पी तिवारी की ओर से की गई। संगठन को मजबूती प्रदान करने, बूथ स्तर तक संगठनात्मक संरचना को सक्रिय बनाने और आगामी कार्ययोजनाओं के प्रभावी संचालन को लेकर कमिटी का विस्तार किया गया। कमिटी में उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, प्रियांशु दीवान, सुगम सहाय, गुड्डू पासवान, सरोज कुशवाहा और सरोज चंद्रवंशी को बनाया गया है। वहीं महामंत्री मुन्ना सिंह व अश्वनी कुशवाहा को और मंत्री ममता चंद्रवंशी, रिंकू सिंह, रंजू देवी, अंजू गुप्ता, त्रिपुरारी शरण व अमित कुमार पिंटू को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष दीपमाला व मीडिया प्रभारी पुष्कर मोहित को बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...