रांची, जून 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि आदिवासियों के साथ छल-कपट की राजनीति करने वाली भाजपा उनकी हितैषी बनने का प्रयास कर रही है। आदिवासियों के हित की बात करने वाले बाबूलाल मरांडी फ्लाईओवर का नामकरण होने के बाद भी बाबा कार्तिक उरांव का नाम लेने से परहेज कर रहे हैं। यह आदिवासी जनभावनाओं का अपमान है। सिरमटोली में फ्लाईओवर का शुभारंभ करने पर भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि यह उद्घाटन गुप्त तरीके किया गया। हालांकि यह डंके की चोट पर किया गया है। गुपचुप तरीके से कार्य करना भाजपा के सिद्धांतों में शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.