लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की नकारात्मक राजनीति समाज में संकट और दूरियाँ पैदा कर रही है। भाजपा ने धर्म जाति की विभेदकारी नफरत की राजनीति की और अब वक्फ की सियासत कर रहे हैं। दरअसल भाजपा को ये डर है कि उनका जो भी 5-10 प्रतिशत कट्टर समर्थक है उसे कैसे ख़ुश करके बचाया-बनाया जा सके नहीं तो भाजपा के लिए 1-2 सीट के भी लाले पड़ जाएंगे। भाजपा का सफाया होना तय हैं। अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपाइयों ने ऐग्लों-इंडियन्स का आरक्षण समाप्त किया। किसानों को परेशान करने के लिए काले क़ानून लाए, नोटबंदी से हर नागरिक को परेशान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट कर भाजपा की नकारात्मक राजनीति को परास्त करेगी। पीडीए 90 प्रतिशत जनता की एकता का नाम है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.