भागलपुर, सितम्बर 22 -- भागलपुर। भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर हरि ने रविवार को जिला टीम की घोषणा की। भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। घोषित टीम में भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश्वरी देवी, संजय हरि व अरविंद रजक, महामंत्री अखिलेश दास, मंत्री मुरली दास, मनोज हरि, विकेश्वर दास, सरोज दास व कोषाध्यक्ष बमबम दास को बनाया गया। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष सच्चिदानंद रजक, महामंत्री पन्नालाल चौधरी व मंत्री राकेश पासवान बने। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेंद्र दास बने। सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष वीरेंद्र दास व पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के मंत्री मंटू प्रसाद दास बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.