जमशेदपुर, सितम्बर 19 -- भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में आज उलीडीह के शकोसाई में अपने पदाधिकारी संग ओत गुरु लाको बोदरा की 106वीं जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चा के पदाधिकारी दीपक सुंडी, संजय मुंडा, काजू शांडिल, गोमिया सुंडी, वीरेन मुर्मू, अनिल सोरेन, मंगल टुडू शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...