औरंगाबाद, सितम्बर 29 -- हसपुरा बाजार के पूर्व उपप्रमुख अनिल आर्य को भारतीय जनता पार्टी ने अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनीत किया है। संयोजक बनाए जाने पर हसपुरा भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हसपुरा कार्यवाह सुरेन्द्र शर्मा, सह कार्यवाह रवीश कुमार, भाजपा हसपुरा दक्षिणी अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, महामंत्री गया लाल पंडित, पिंटू चौधरी, भोला प्रसाद, सुरेंद्र सिंह समेत दर्जनों लोगों ने बधाई दी। कार्यकार्ताओं ने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व सही समय पर सही निर्णय लिया है जिसका लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेगा और संगठन की मजबूती के साथ विस्तार होगा। संयोजक ने प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद चंद्रवंशी के प्रति आभार प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.