देहरादून, मार्च 10 -- देहरादून।भाजपा के नए जिलाध्यक्षों का ऐलान होने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही चुनाव तिथियों का ऐलान होगा और इसी महीने पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। दरअसल, भाजपा ने पिछले साल अक्तूबर में संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया नए सदस्य बनाने के अभियान के साथ शुरू की थी। उसके बाद मंडल अध्यक्ष और अब जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद अब जल्द ही पार्टी के चुनाव अधिकारी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तिथियों का ऐलान करेंगे और नव नियुक्त जिलाध्यक्ष व प्रांतीय परिषद सदस्यों की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। पार्टी के भीतर पिछले काफी समय से नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कई नामों की चर्चा चल रही है। जिसमें मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के रि...