मऊ, अगस्त 13 -- मधुबन। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर तहसील क्षेत्र के मधुबन, मर्यादपुर, दुबारी आदि बाजारों में भाजपाजनों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान हाथों में तिरंगा को लेकर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। मधुबन में तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ बनियाबान तिराहे से संविधान निर्माता बाबा साहब डा.आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर हुआ। तिरंगा यात्रा का समापन बाजार भ्रमण करने के पश्चात शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर हुआ। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान के स्वरूप ही हम आज आजादी की सांस ले रहे हैं और अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गिरीश चन्द गुप्ता, उपजिला...