हल्द्वानी, जुलाई 4 -- कोटाबाग। कोटाबाग ब्लॉक की रामपुर विदरामपुर सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर भाजपा नेता एवं निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल की पत्नी शिवानी कन्याल ने पर्चा भरा है। वहीं इसी सीट से कालाढूंगी भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल की पत्नी मनीषा जंतवाल ने दावेदारी की है। वहीं नीतू देवपा भी मैदान में हैं। रवि और विक्रम दोनों ही भाजपा से जुड़े हैं। पूर्व में रवि कन्याल को भाजपा से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख की सीट हासिल की। इस बार ब्लॉक प्रमुख की सीट महिला अनारक्षित होने से दोनों नेताओं ने अपनी पत्नियों को मैदान में उतारा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.