धनबाद, फरवरी 6 -- गोविंदपुर। भाजपा के प्रदेश सचिव सरोज सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान के तहत गांव में 24 घंटे का प्रवास करना है। उन्होंने मंगलवार को हरदेवराम स्मृति भवन में गोविंदपुर पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को देनी है। विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुट जाने और हर बूथ तक पहुंचने की अपील की। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह ने प्रवासी एवं संयोजकों की सूची दी। कार्यक्रम के जिला संयोजक फिरोज दत्ता, कार्यक्रम प्रभारी जिला संतलाल प्रमाणिक, मोहन कुंभकार, निर्मल कुंभकार, तालेश्वर साव, धर्मेंद्र महथा, ...