लखनऊ, अक्टूबर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़कर एक लाख 20 हज़ार प्रति तोला तक पहुंच रहे हैं। भाजपा राज में सोने के दामों का बेतहाशा बढ़ने का कारण आम जनता के बीच सोने की मांग बढ़ना नहीं है बल्कि इसका कारण महाभ्रष्ट भाजपाइयों की तरल काली कमाई को ठोस में बदलने वाला 'स्वर्णीकरण है। अखिलेश ने कहा कि सच्चाई तो ये है कि अब ग़रीब आदमी अपने आशीर्वाद स्वरूप शादी-ब्याह में अपनों को सोने की एक लौंग तक नहीं दे सकता है। सोना तो छोड़िए भाजपाइयों के बीच मची बहुमूल्य धातुओं की जमाख़ोरी की वजह से अब तो चांदी भी ग़रीब की पहुंच से बाहर हो गई है। उन्होंने कहा कि अब भाजपाई प्रचारतंत्र ये कहेगा कि भाजपा सरकार क्या करे, सोने के दाम तो अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से तय होते हैं। अगर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.