रिषिकेष, जनवरी 20 -- भाजपाइयों ने नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर मंगलवार को गंगा में दुग्धाभिषेक कर मिठाई बांटी। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि युवा चेहरे को पार्टी की कमान सौंपने से संगठन मजबूत होगा। मंगलवार को भाजपाई सांई घाट पर एकत्रित हुए और गंगा में दुग्धाभिषेक कर मिठाई बांटी। भाजपाइयों ने नितिन नवीन की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की। विधायक प्रेमचंद ने कहा कि नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। वे 45 वर्ष की आयु में सबसे कम उम्र के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि नितिन नवीन अब तक पांच बार विधायक रह चुके हैं तथा दो बार बिहार सरकार में मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कहा कि नितिन नवीन बिहार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.