कोडरमा, अप्रैल 23 -- कोडरमा संवाददाता। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में आतंकवादी हमले के ख़िलाफ़ मशाल जुलूस झुमरी तिलैया के विश्वनाथ मोदी चौक से डॉक्टर गली स्टेशन रोड होते हुए झंडा चौक तक निकाली,जहांर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान पाकिस्तान हाय- हाय,पाकिस्तान मुर्दाबाद,आंतकवाद नहीं सहेगा हिंदुस्तान,आतंकवादियों को जड़ से नाश करो आदि नारे लगाए गए। जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि पहलगाम की घाटियों में मंगलवार को जो कुछ हुआ, वह केवल आतंकवादी घटना नहीं थी,वह जख्म है, जो हर भारतीय के दिल में उतर गया है। निर्दोष हिन्दू को सिर्फ उसके धर्म के कारण चुनकर मौत के घाट उतार देना, मानवता को शर्मसार करने वाली बर्बरता है। हमें आतंकवाद को जड़ से उखाड़ देना चाहिए। आतंकवाद जहां से पैदा होता है, उसको नेस्तनाबूद कर देना होगा। आज हर भारतवासी की आंखें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.