रांची, नवम्बर 14 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। भाजपा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बिरसा उरांव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बारीडीह गांव स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व. सोमरा टाना भगत की प्रतिमा की साफ-सफाई की और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी को नमन किया और उनके समाज सुधार, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर राजीव रंजन अधिकारी, बलराम सिंह, सुखदेव कच्छप, राजेश साहू, गणेश महथा, आदित्य ताम्रकार, लाल कमलेश नाथ शाहदेव और लाल बाबा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...