हरदोई, अप्रैल 18 -- हरदोई। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं पर भाजपा का आक्रोश लगातार जारी है। शुक्रवार को भाजपा और भाजयुमो ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की उपस्थिति में लखनऊ चुंगी पर पुतला दहन किया गया। भाजपा कार्यालय से जुलूस की शक्ल में भाजपाई लखनऊ चुंगी तक पहुंचो। यहां राहुल गांधी मुर्दाबाद और भ्रष्टाचार हटाओ के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि गांधी परिवार ने अपने राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग कर नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को अवैध रूप से हड़पने का प्रयास किया है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी और सोनिया गांधी के जेल जाने से डर रही है। इसलिए देश में दुष्प्रचार कर रही है। युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.