लातेहार, अक्टूबर 4 -- लातेहार, प्रतिनिधि। महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय, लातेहार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने की। इस अवसर पर दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सिंह कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्री जी के "जय जवान, जय किसान" के नारे को आज भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन त्याग, सादगी और देश सेवा की अनूठी मिसाल है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री बंसी यादव, विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, मन की बात संयोजक राजीव रंजन पांडे, नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, ग्रामीण मंडल अध्...