सहारनपुर, अगस्त 11 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा द्वारा सोमवार को मंडल स्तर पर भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हकीकत मंडल में यात्रा की शुरुआत झंडा चौक से महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री संजय गर्ग और मंडल अध्यक्ष अजय वशिष्ठ के नेतृत्व में हुई। तिरंगा यात्रा जैन कॉलेज रोड, कलेक्ट्रेट चौक होते हुए हकीकत नगर से वीर हकीकत राय चौक पहुंची, जहां वीर हकीकत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस वर्ष ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से तिरंगा यात्रा का जोश और भी बढ़ गया है। यह तिरंगा यात्रा एक प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर का विजयोत्सव है, जिसने प्रत्येक भारतीय के मन में विजय और राष्ट्रवाद की भावना को चरम पर पहुंचा दिया है। यात्रा में पार्षद सुधीर पंवार, संजय गर्ग, दिग्विजय सिंह, अमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.