चक्रधरपुर, दिसम्बर 18 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। भाजपा चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान का बुधवार को आसनतलिया में आयोजित एक सादे समारोह में स्वागत किया गया। मौके पर भाजपा अल्प संख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव मालती गिलुवा, पूर्व विधायक शशि भूषण सामाड सहित कई नेताओं ने फूल का गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही मौके पर उपस्थित भाजपा नेताओं द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल के प्रभारी पवन शंकर पांडेय, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष तीरथ जमुदा,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान, भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री अमरेश प्रधान, महिला नेत्री पूर्व प्रखंड प्रमुख रीता सुंबरई, वरिष्ठ कार्यकर्ता शिक्षक कामाख्या प्रसाद साहू, ग...